फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की 7वीं सालगिरह पर एशा देओल ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, पति के लिए लिखा ये खास मैसेज

Sat, 29 Jun 2019 12:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Esha Deol and Bharat Takhtani - फोटो : instagram
बॉलीवुड से दूर एशा देओल (Esha Deol) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एशा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। एशा देओल दूसरी बार मां बनी हैं। एशा देओल ने भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के साथ 2012 में शादी की थी। एशा और भरत 29 जून को शादी की 7वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर एशा ने पति भरत के लिए एक खास पोस्ट लिखा।
विज्ञापन

2 of 5
Esha Deol - फोटो : file photo
एशा देओल ने लिखा- 'हम लोग एक दूसरे को हमेशा इस तरह थामें रहेंगे..अनंतकाल तक। हैप्पी हमें....।' इस प्यार भरे पोस्ट के साथ ईशा ने भरत के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में भरत एशा का हाथ पकड़े हुए हैं और पीछे का बैक ग्राउंड ब्लैक एंड व्हाइट है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Esha Deol and Bharat Takhtani wedding - फोटो : file photo
एशा देओल (Esha Deol)  और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) ने 29 जून, 2012 को धूमधाम से शादी की थी। भरत बिजनेसमैन हैं। एशा और भरत की शादी इस्कॉन मंदिर में हुई थी। दोनों की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में की गई थी। शादी में एशा ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी।

4 of 5
esha deol - फोटो : file photo
दोनों की शादी में अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना तक बड़े बड़े सितारे पहुंचे थे। एशा देओल ने 10 जून को बेटी को जन्म दिया। दूसरी बेटी के जन्म पर एशा ने कहा था, 'मैं और भरत बहुत खुश हैं। हमें खुशी है कि हमारे परिवार में दूसरी बेटी आई। भरत लकी हैं कि उनके आस-पास अब तीन महिलाएं होंगी।' बता दें कि एशा की बड़ी बेटी राध्या का जन्म 2 साल पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
esha deol - फोटो : social media
आपको बता दे, एशा देओल ने साल 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'ना तुम जानो ना हम', 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'चुरा लिया है तुमने' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि एशा का करियर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। एशा आखिरी बार शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें