फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के तरीकों पर कंगना रणौत ने उठाए सवाल, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Mon, 03 May 2021 07:28 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कोरोना संकट से सभी लोग निजात पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवाइयों और बेड्स की भारी कमी हो रही हैं। राज्य सरकारें अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए जुटी हुई हैं। अब ऑक्सीजन की भारी कमी पर एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और जिसके लिए वो काफी ट्रोल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगभग हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने ऑक्सीजन की कमी को लेकर भी ट्वीट किया और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हर कोई ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन संयंत्रों का निर्माण कर रहा है। टन और टन ऑक्सीजन सिलेंडर हासिल कर रहा है। हम उन सभी ऑक्सीजन की क्षतिपूर्ति कैसे कर रहे हैं जो हम पर्यावरण से जबरदस्ती खींच रहे हैं? ऐसा लगता है कि हमने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा है और वह पेड़ लगाने का कारण बनते हैं।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'इतनी बकवास बातें आती कहां से है आपके अंदर।' एक यूजर ने लिखा, कृपया आप अपना ट्विटर कुछ दिनों के लिए लॉग आउट कर दीजिए। एक यूजर ने लिखा 12वीं के बाद भी थोड़ा पढ़ लिया होता। तो वहीं अन्य ने लिखा, आपका दिमाग क्या घास चरने गया है। एक ने लिखा कि अब ऑक्सीजन की कमी होने पर लोगों को बरगद के पेड़ के नीचे बैठा दिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत
कुछ दिनों पहले कंगना रणौत ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की थी और उस वक्त भी लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल कर दिया था। कंगना ने वीडियो साझा करते हुए कहा था कि, 'कोरोना वायरस की वजह से काफी लोग निगेटिव महसूस कर रहे हैं, लेकिन यह समय निगेटिव महसूस करने का नहीं है बल्कि वैक्सीन लगवाकर पॉजिटिव रहने का है।' इतना ही नहीं कंगना रनोट ने वीडियो में वैक्सीन लगवाए जाने के फायदे भी बताए हैं और कहा है कि वह अपने स्टाफ और परिवार के सभी लोगों को जल्द ही वैक्सीन लगवाने वाली हैं।' इस पर लोगों ने कहा था कि हमें वैक्सीन लगवाने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें