कंगना रनौत
इसके अलावा कंगना की पुलिस की वर्दी में भी फोटो सामने आई थी। उन्होंने खाकी वर्दी पहन रखी थी और वह बाइक पर बैठकर जबरदस्त स्टंट्स करती हुई नजर आ रही थीं। कंगना रनौत अश्विनी तिवारी की फिल्म 'पंगा' में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'मेंटल है क्या' भी है। साथ ही उनको तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में भी देखा जाएगा।