salman khan
फिर क्या था मामले में सलमान को सामने आकर माफी मांगनी ही पड़ी। सलमान के कहा- मै स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते तो तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा। सलमान खान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इंदौर के आसपास के क्षेत्र में शूटिंग करने के आग्रह का हवाला देते हुए कहा, "कमलनाथ के आग्रह पर ही महेश्वर का चयन किया है। मेरे दादा यहां पुलिस अधिकारी रहे हैं, अपना घर समझकर आया हूं। मैं सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता मगर महेश्वर का नाम हो इसलिए लगातार फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।