फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने टूटे बंगले को याद कर भावुक हो जाती हैं कंगना, बोलीं- कड़े संघर्षों के बाद मुंबई में बनाया था पहला घर

Mon, 15 Feb 2021 05:27 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media

पिछले साल अभिनेत्री कंगना रणौत का खार स्थित बंगला मुंबई नगरपालिका (BMC) द्वारा ढहा दिया गया था। बीएमसी का आरोप था कि घर बनाने में स्वीकृत नक्शे का घोर उल्लंघन हुआ है। इसमें कई नियम तोड़े गए हैं। इसको लेकर सितंबर में उनके आवासीय दफ्तर के कई हिस्सों को तोड़ा गया था, जिसके बाद से कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच अब तक लंबी लड़ाई चल रही है। मामले में कई खबरें सामने आई हैं, जिसपर कंगना ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत का ट्वीट - फोटो : Twitter- @ Kangana Ranaut
कंगना रणौत ने एक आर्टिकल को शेयर करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने कहा ‘मीडिया बहुत सारे झूठ फैला रहा है, मेरे पास मुंबई में सिर्फ एक संपत्ति नहीं है, अवैध रूप से मेरा बंगला गिराने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मेरी अन्य संपत्तियों पर भी केस कर दिया है, यह सिर्फ खार में एक भवन का मामला था जहां सारी इमारतें अपने नियमितीकरण के लिए आग्रह कर रही हैं’।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
इसके अलावा कंगना ने एक और पोस्ट लिखा। उन्होंने भावुक होकर अपना संघर्ष बताते हुए कहा ‘मैंने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया, मेरे पिता ने भी मेरी संघर्ष के दौर में मदद करने से इनकार कर दिया, मैं खुद पर थी, अंडरमाफिया ने मुझे 16 साल की उम्र में पकड़ लिया, तब 21 साल की उम्र में मैंने सभी विलेन को कुचलकर सफलता हासिल की, मैं एक कामयाब अभिनेत्री बनी, राष्ट्रीय अवार्ड की विजेता रही, मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में अपना घर लिया’।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि कंगना रणौत ने सुशांत सिंह के मामले में मुंबई पुलिस के खिलाफ बोलते हुए महाराष्ट्र सरकार से लड़ाई मोल ले ली थी। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच जबरदस्त वाकयुद्ध चला था। नतीजतन कंगना को अपने बंगले से हाथ धोना पड़ा। बाद में कंगना रणौत ने उद्धव ठाकरे और करण जौहर को गुस्से में ललकारा भी था कि आओ अब मेरा घर भी तोड़ दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना अपना बंगला टूटते ही मुंबई गई थीं और घर की जर्जर हाल देख सरकार पर फूट पड़ी थीं। उनका कहना था कि महाराष्ट्र सरकार ने बदले की भावना से बीएमसी का सहारा लेकर उनका घर तोड़ा है। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया जो अब भी जारी है। और कंगना को रह रहकर अपने बंगले की याद आती रहती है। वहीं मुंबई जाते समय केंद्र ने उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करवाई थी। इसके बाद से कंगना अब खुलकर केंद्र सरकार के पक्ष में बात करती नजर आती हैं। यहां तक कि वे किसानों के आंदोलन का भी खूब विरोध कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें