फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: स्वतंत्रता दिवस पर बीमार कंगना ने देश के लिए किया पोस्ट, प्रधानमंत्री के लिए कही बड़ी बात

Mon, 15 Aug 2022 01:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन और अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाली कंगना रणौत एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। अपनी आगामी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में व्यस्त चल रही कंगना को जरा भी आराम करने का समय नहीं मिल रहा है क्योंकि अभिनेत्री इस फिल्म का निर्देशन भी कर रही हैं। कंगना बीते काफी दिनों से डेंगू और बुखार से पीड़ित हैं। लेकिन आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर कोई देशभक्ति में डूबा हुआ है। ऐसे में बीमार होने के बावजूद अभिनेत्री कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की है।      
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के घर में सभी दे रहे स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आज अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने हाथ की ड्रिप लगी हुई एक तस्वीर साझा करते हुए देशवासियों के लिए नोट लिखा। अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं अपने कमरे से बाहर नहीं निकल पा रही हूं लेकिन इस राष्ट्रीय उत्सव की भावना ने मुझे सबसे सशक्त तरीके से घेर लिया है..मेरे घर में काम करने वाले लोग, नर्स और माली, सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत-नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल
जमकर की प्रधानमंत्री की तारीफ
अपने इस नोट में कंगना ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लिखा, 'मैंने आज सुबह माननीय प्रधानमंत्री का भाषण सुना..लोग कहते हैं एक व्यक्ति दुनिया को बदल सकता है और यह कहावत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए एकदम सच है। मैंने अपने जीवन में कभी भी लोगों के बीच राष्ट्रवाद, कर्तव्य और आशावाद का ऐसा उत्साह नहीं देखा..शायद ऐसी ही एक विशाल चेतना होती है, जिसे हम अवतार कहते हैं। यह वह लोग होते हैं, जो न केवल उठ सकते हैं बल्कि सैकड़ों या हजारों नहीं बल्कि पूरी मानवता का उत्थान कर सकते हैं...जय हिंद!'

विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना
कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वह अपनी फिल्म की जोरों-शोरों से तैयारी कर रही हैं। कंगना की यह फिल्म देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना 'इमरजेंसी' पर आधारित है। फिल्म में कंगना रणौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेत्री ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की कमान भी संभाली है। कंगना रणौत के अलावा इसमें अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 'इमरजेंसी' अगले साल यानी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट तय नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें