फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से सोशल मीडिया से दूर भागती हैं बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत, आप भी जान लें

Sun, 15 Apr 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kangana
आज कल सोशल मीडिया का ट्रेड हैं। बॉलीवुड के तमाम छोटे बड़े एक्टर अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। ऐसे में एक अदाकारा ऐसी भी हैं जो इन सबसे दूर भागती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत की।
विज्ञापन

2 of 5
ka
कंगना को लगता है कि सोशल मीडिया पर काफी टाइम कन्जयूम होता है। कंगना ने बताया, मैं कई कारणों से सोशल मीडिया पर नहीं हूं और उनमें से एक यह है कि मुझे लगता है कि इसमें बहुत टाइम खराब होता है। लोग मुझे सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलने की सलाह देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनाैत
कंगना ने बताया, मेरे एजेन्ट्स कहते हैं आप एक अकाउंट खोल लें। बेशक कोई पोस्ट न करें, हमें करने दें, लेकिन मुझे ये ठीक नहीं लगता। मैंने अपनी जिंदगी में कोई काम ऐसा नहीं किया जिसमें मैं शामिल न रही हूं। मैं किसी भी तरह की बेईमानी अपने फैंस के साथ नहीं कर सकती। मुझे लगता है कि मैं ऐसा करके लाखों लोगों की नकल करूंगी। ऐसे रिश्ते नकली होते हैं।
 

4 of 5
kangana
कंगना को बॉलीवुड की क्वीन माना जाता है और वे अपने किरदार में गहरे तक उतर जाती हैं, लेकिन उनकी पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ उनकी 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हुई थी तो 'सिमरन' को भी कंगना रनौत बॉक्स ऑफिस पर खींच नहीं सकी। ऐसे में कंगना के फैंस को 'मणिकर्णिका' से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत
इन दिनों कंगना रनौत झांसी की रानी की बायोपिक 'मणिकर्णिका' की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद उनकी फिल्म 'मेंटल है क्या' आएगी जिसमें वे राजकुमार राव के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें