बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का नाता हमेशा ही विवादों से जुड़ा रहा है। टीवी की दुनिया से लेकर क्रिकेट सीरीज होस्ट करने तक मंदिरा ने हर रोल को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया। 24 साल के सफर में मंदिरा ने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि अपनी वे फिटनेस और बेबाक बयानों से बिंदास एक्ट्रेस के रूप में जानी जाने लगीं। तो चलिए आपको मंदिरा के 3 ऐसे बयान बताते हैं जिन्होंने सनसनी मचा दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Mandira Bedi
- फोटो : Instagram
हाल ही में कास्टिंग काउच का मुद्दा इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बना रहा। इस पर बात करते हुए मंदिरा ने कहा था - 'मैं बीते 24 साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। मुझे किसी ने भी इस तरह का कोई भी ऑफर नहीं दिया है। मैं उस जगह पर नहीं हूं मुझे कोई अच्छे काम के बदले किसी तरह के फेवर के बारे में पूछ सके। यह तभी संभव होता है जब दूसरा इंसान समझौता करने के लिए राजी हो जाए। यह हमेशा दो तरफा होता है।'
विज्ञापन
3 of 5
Mandira Bedi
मंदिरा अक्सर सोशल मीडिया बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं और यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में मंदिरा 'MTV Troll Police' में आईं और लगातार ट्रोल होने पर अपनी बात रखी। मंदिरा के मुताबिक, 'कई मामलों में लोगों ने मुझे जज किया। हालांकि तब बात आमने सामने की थी तो मैंने उन्हें उसी समय जवाब दे दिया। अब सोशल मीडिया की वजह से चीजें बदल गई हैं। बीते वक्त मुझे अहसास हुआ कि आदमी डरपोक होते हैं। कुछ महिलाएं मुझे अपनी प्रेरणा समझती हैं तो कुछ बॉडी को लेकर भद्दे कमेंट्स करते हैं।'
4 of 5
Mandira Bedi
मंदिरा स्क्रीन पर कम ही नजर आती हैं। जब इस बारे में उनसे पूछा गया था तो उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया था। मंदिरा ने कहा था - 'ऐसा लगता है कि लोग मुझे पुलिस अधिकारी या फिर नकारात्मक रोल के अलावा किसी और किरदार में सोच नहीं सकते। मैं अपने छोटे बालों के कारण एक ही तरह के रोल में फंस गई हूं। लोगों को अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए। उन्हें लगता है कि छोटे बाल वाली महिला एक प्रेमिका, मां या फिर पत्नी का रोल नहीं निभा सकती।'
आपको बता दें, मंदिरा बेदी ने बॉलीवुड के अलावा कई सारे सीरियल भी किए हैं। 1994 में मंदिरा ने 'शांति' सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद मंदिरा शाहरुख खान के साथ 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' फिल्म में दिखाई दीं। मंदिरा ट्रोलर्स के निशाने पर हमेशा बोल्ड फोटोज की वजह से रहती हैं। हाल ही में 45 साल की मंदिरा ने अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें बिकनी की तस्वीर पर लोगों ने उन्हें अपशब्द कहे थे।