कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के अलावा नेपोटिज्म पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। इस मुद्दे पर बात करते हुए वह कई बॉलीवुड सितारों पर भी निशाना साधती रहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए डिप्रेशन के नाम पर धंधा चलाने का आरोप लगया है।