फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की तुर्की यात्रा से नाराज हुए सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- 'उनको सरकारी होस्टल में क्वारंटीन करना चाहिए'

Wed, 19 Aug 2020 04:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, आमिर खान - फोटो : सोसळ मीडिया
आमिर खान का तुर्की विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आमिर अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए तुर्की पहुंचे हैं। लेकिन वहां जाकर उन्होंने तुर्की की प्रथम महिला से मुलाकात की। जिस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। तस्वीरें सामने आने के बाद से ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आमिर खान के फैंस को उनकी ये बात जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने आमिर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
आमिर को लेकर चल रहे इस विवाद पर केन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी नाराजगी जाहिर की है। सुब्रमण्यम स्वामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर हर मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आमिर के तुर्की विवाद को लेकर पहले उनके ऊपर तंज कसा था। इसके बाद एक बार फिर उन्होंने इस मामले को लेकर आमिर के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

3 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : ANI
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने आमिर के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। ट्वीट में स्वामी लिखते हैं, 'COVID-19 के नियमों के अंतर्गत आमिर खान को भारत वापसी के बाद दो सप्ताह के लिए सरकारी होस्टल में क्वारंटीन कर देना चाहिए।' स्वामी का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले जब इस विवाद की शुरुआत हुई थी तब भी मामले को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'तो आखिरकार आमिर खान के बारे में मैं सही साबित हुआ। आमिर खान भी उन तीन खान सिपाहियों में से एक हैं।' स्वामी के ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि ये विवाद आमिर की कुछ तस्वीरों से शुरू हुआ जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आमिर तुर्की में गए तो अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए गए हैं। लेकिन आमिर ने वहां तुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसके चलते अब आमिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब आया रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें