अपने बोल्ड अंदाज और डिफ्रेंट स्टाइल के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत के लिए ये क्रिसमस कुछ खास होने वाला है। खबर है कि 25 दिसंबर को कंगना रनौत गरीब बच्चों के साथ अपना क्रिसमस सेलिब्रेट करने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 4
कंगना रनौत
कंगना के स्पोक्सपर्सन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कंगना रनौत स्माइल फाउंडेशन के 100 से ज्यादा बच्चों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाएंगी। कंगना मुबंई के लिए रेस्टोरेंट में इस दिन को इन बच्चों के साथ और खास बनाएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
kangna
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल कंगना रनौत अभी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट बेहद खास है। जल्द ही कंगना रनौत माउंटेन गर्ल अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक में नजर आएंगी।
आपको बता दें कि साल 2017 में सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोरने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत थी। उनका और रितिक का विवाद काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा उन्होंने करण जौहर और आदित्य पंचोली पर भी कड़े शब्दों से हमला किया था।