फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बाइडन ने की चीनी राष्ट्रपति की तारीफ तो भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- 'ये अमेरिका के राष्ट्रपति हैं या चीन के राजदूत?

Thu, 18 Feb 2021 12:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, जो बाइडन - फोटो : ट्विटर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की। उन्होंने अमेरिकी लोगों की सुरक्षा, समृद्धि, स्वास्थ्य, और जीवन के तरीके की रक्षा करने के साथ-साथ स्वतंत्र और मुक्त भारत-प्रशांत क्षेत्र को संरक्षित करने की अपनी प्राथमिकताओं को लेकर आश्वस्त किया। इतना ही नहीं बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति की तारीफ भी की। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
अब इस पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं और कई बार अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में भी रहती हैं। अब कंगना ने कई सारे ट्वीट कर अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने लिखा- 'देखिए ये चीन के आज्ञाकारी पालतू जानवर किस तरह से पूंछ हिला रहे हैं, विनम्रता दिखा रहे हैं। वह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं या चीन के राजदूत ? आज मुझे आपके अमेरिकी होने पर शर्म आती है। चीन दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बन रही है, क्योंकि आपने इसे एक शीर्ष स्थान दिया था।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
कंगना आगे लिखती हैं, 'एक नेता को एक क्रूर, तेज आवाज वाला होना चाहिए। विशेष रूप से भारत जैसी सभ्यता के लिए, जिसने अपने इतिहास से सबक नहीं लिया है। यह महत्वपूर्ण है कि अमेरिका में जो कुछ हुआ है, उससे हम सीखते हैं कि भ्रमित, धूमिल भटकाव वाले युवाओं ने अपने राष्ट्र को चीन को बेच दिया। अगर आपको लगता है मैं अमेरिका की राजनीति में दिलचस्पी रखती हूं तो ऐसा नहीं है। '
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, टॉम क्रूज - फोटो : instagram/kanganaranaut, tomcruise
बता दें कंगना रणौत ट्विटर पर बेधड़क अपनी बात रखती नजर आती हैं लेकिन कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों एक ट्वीट की वजह से कंगना चर्चा में आई थीं जब उन्होंने खुद की तुलना हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज से की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें