फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओ सनम' गाते समय भावुक हुए लकी अली, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 13 Nov 2020 08:46 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लकी अली - फोटो : इंस्टाग्राम
लेखक, संगीतकार और गायक लकी अली के गाने हमेशा से लोगों को सुकून देते आए हैं। उनकी गहरी आवाज और सुरों में वो जादू है जो किसी को भी अपनी तरफ खींच लेता है। इंडी-पॉप उनकी सबसे बड़ी खासियत है। इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
लकी अली - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में लकी अली गिटार के साथ नजर आ रहे हैं। गिटार के पर थिरकते उनके हाथ और चेहरे पर मुस्कान लिए जब वह 'ओ सनम' गाना गाते हैं तो नजर उन पर ठहर जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
लकी अली - फोटो : instagram
लकी अली इस गाने को इतनी गहराई से गा रहे हैं कि कई बार वह खुद भी भावुक हो जाते हैं। हालांकि फिर भी वह इस गाने को गाना जारी रखते हैं। उनके दिल से निकला ये गाना सीधे लोगों के दिल पर ही असर कर रहा है। 

4 of 5
लकी अली - फोटो : instagram
संगीत की विशेष शैली और खनकती आवाज में लकी अली ने बहुत गाने गाए हैं। हालांकि लाइमलाइट से उन्होंने हमेशा दूरी बनाकर रखी। एक पल का जीना, अंजाना अंजानी, कभी ऐसा लगता है, ना तुम जानो न हम, आ भी जा जैसे खूबसूरत गाने गाकर लकी ने लोगों के दिलों बस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लकी अली - फोटो : फाइल
बता दें कि लकी अली, मशहूर अभिनेता महमूद के बेटे हैं। हालांकि उन्होंने कभी अपने पिता का सहारा लेकर काम नहीं मांगा। वह खानाबदोश बैरागी की तरह जीवन जीना पसंद करते हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं चिरंजीवी, बताया पहली जांच में किस वजह से आए थे कोविड पॉजिटिव

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें