फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: टूटा दफ्तर देख सब कुछ भूल बैठीं कंगना रणौत, न रहा मास्क का ध्यान, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं किया पालन

Fri, 11 Sep 2020 03:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच हुई बहस ने राजनीतिक रूप धारण कर लिया है। एक तरफ जहां जुबानी जंग तेज होती गई, वहीं दूसरी तरफ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को कंगना के ऑफिस (मणिकर्णिका फिल्म्स) पर बुलडोजर चला दिया। गुरुवार को कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ दफ्तर का जायजा लेने पहुंचीं। इस दौरान वो काफी भावुक हो गईं। यहां तक कि वो कोरोना काल के नियमों का पालन करना तक भूल गईं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
बीएमसी की कार्रवाई के दूसरे दिन कंगना रणौत नुकसान का जायजा लेने अपने ऑफिस पहुंची थीं। वाई प्लस कैटेगरी के सुरक्षा घेरे में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली और उनके वकील रिजवान सिद्दीकी थे। इस दौरान ऑफिस के बाहर मीडिया का जमावड़ा और लोगों की काफी भीड़ भी थी।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कार से निकलने के बाद कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली बिना मास्क के नजर आए। इस दौरान वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गए। सुरक्षा के घेरे में ही कंगना अपने दफ्तर में दाखिल हुईं। हालांकि इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मी मास्क लगाए नजर आए। 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना रणौत करीब 10 मिनट तक अपने ऑफिस में रुकीं और उन्होंने नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान वो कभी भावुक दिखीं और तो कभी उनके चेहरे पर गुस्सा दिखा। कंगना ने ऑफिस से निकलने के बाद मीडिया का अभिवादन किया और सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत का ऑफिस - फोटो : PTI
गौरतलब है कि बीएमसी ने 9 सितंबर को कार्रवाई करते हुए कंगना के ऑफिस बुलडोजर चला दिया था। कंगना ने इस ऑफिस को बनवाने में करीब 48 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तोड़फोड़ के बाद कंगना के ऑफिस में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कंगना रणौत की मां, बोलीं- 'महाराष्ट्र सरकार ने जो किया...'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें