फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर पर भड़कीं कंगना रनौत और कुमकुम भाग्य के सेट पर लगी आग, पांच खबरें

Sun, 19 Jul 2020 07:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/xvHcH-W-51w" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में बड़ी बहस छिड़ी हुई है। नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर खुलकर दो पक्ष सामने आ गए हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत इस बहस की मुखर हैं जो खुलकर आरोप लगा रही हैं कि बॉलीवुड में एक गैंग है जिसके इशारे पर यहां सब कुछ चलता है। हाल ही में कंगना एक बार फिर करण जौहर पर बरसीं और साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि एक समय पर वो भी इतना परेशान हो गई थीं कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे।

करण जौहर पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- लोगों ने तो मुझे 'डायन' तक कह डाला

 
विज्ञापन

2 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही नेपोटिज्म को लेकर लगातार लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सुशांत की मौत की वजह तो अब तक सामने नहीं आई है लेकिन इसे बॉलीवुड में पल रहे भाई- भतीजावाद से ही जोड़कर देखा जा रहा है। सुशांत के फैंस अब इसे लेकर मुखर होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्म की अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी को कुछ लोगों ने एसिड अटैक और रेप करने की धमकी दी है।



स्वास्तिका मुखर्जी को मिल रही थी एसिड अटैक और रेप की धमकी, अभिनेत्री की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
 
विज्ञापन

3 of 5
लता मंगेशकर को बच्चन परिवार की चिंता - फोटो : Social Media
बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनसे जुड़े सभी लोग काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। देशभर में फैले अमिताभ के फैंस उनके स्वास्थ्य की कामना के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी अमिताभ बच्चन और उनके पूरे परिवार के लिए चिंता जाहिर की है।

लता मंगेशकर को हुई कोरोना संक्रमित बच्चन परिवार की चिंता, कहा- 'लग रहा जैसे किसी ने थप्पड़ मार दिया हो'


 

4 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। बीते दिनों अमिताभ ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद बच्चन परिवार को पसंद करने वाले सभी फैंस लगातार परिवार के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अब अस्पताल से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्यों की सेहत में काफी सुधार आया है।

बच्चन परिवार पर इलाज का हो रहा अच्छा असर, अमिताभ- अभिषेक को कुछ दिनों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुमकुम भाग्य - फोटो : Social Media
लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य के सेट पर शनिवार शाम करीब चार बजे आग लगने के कारण सेट पर भगदड़ मच गई। सेट पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, जिस समय आग लगी, उस समय सेट पर कोई मौजूद नहीं था। जिससे किसी के भी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर नहीं है। दुर्घटना होने के बाद तुरंत शूटिंग को बंद कर दिया गया और सेट पर काम करने के लिए आए सभी लोगों को अपने घर भेज दिया गया।

धारावाहिक कुमकुम भाग्य के सेट पर लगी आग से हड़कंप, बाल बाल बचे कलाकार और कर्मचारी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें