अपनी धाकड़ फिल्मों से बॉलीवुड की 'क्वीन' बन चुकीं कंगना रनौत आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना ने बॉलीवुड में अपने दमदार एक्टिंग के चलते अलग जगह बनाई है। वो एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जो बॉलीवुड के 'खान' के साथ काम नहीं करना चाहतीं। कंगना का मानना है कि वो अपने दम पर फिल्में हिट कर सकती हैं। उन्हें किसी खान की जरूरत नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
kangana ranaut
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो इस बार कंगना अपने बर्थडे पर छुट्टी नहीं लेंगी । वो अपनी अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग कर रही हैं । कंगना की पिछली फिल्म 'मणिकर्णिका' थी । इस फिल्म के साथ कंगना ने डायरेक्शन में भी कदम रखा। ये पूरी फिल्म कंगना ने डायरेक्ट की थी । साथ ही उन्होंने फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का लीड रोल निभाया ।
विज्ञापन
3 of 7
kangana ranaut
बॉलीवुड में कंगना एक ऐसी हीरोइन बनकर उभरी हैं जो बिना हीरो के 100 करोड़ी फिल्में देती हैं। कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले के सूरजपुर में एक राजपूत परिवार में हुआ था। परिवार में उनके अलावा एक बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत भी है। कंगना की मम्मी आशा रानौत एक स्कूल टीचर और पिता एक बिजनेसमैन हैं।
4 of 7
kangana ranaut
कंगना के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन वो 12वीं क्लास में ही फेल हो गईं थीं। इसके बाद कंगना अपने माता-पिता से झगड़ा कर दिल्ली आ गईं। यहां आकर उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला किया लेकिन उनके पास ना रहने को घर था और ना ही पैसे।
विज्ञापन
5 of 7
kangana ranaut
- फोटो : instagram
जैसे-तैसे करके कंगना मुंबई चली गईं और वहां 4 महीने का एक्टिंग कोर्स किया। फिर मुंबई से ही कंगना से क्वीन बनने का उनका सफर शुरू हुआ। कंगना को अपनी पहली ही फिल्म 'गैंगस्टर' के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्ड्स मिला था । ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
6 of 7
kangana ranaut dress
कंगना ने अब तक करीब 35 फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और 'क्वीन' में कंगना की एक्टिंग को काफी सराहा गया। कंगना को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड 'फैशन' के लिए मिला था तब वो सिर्फ 22 साल की थीं।
कंगना अपने बगावती तेवर के लिए भी मशहूर हैं । वो किसी भी बड़े स्टर के बारे में खुलकर बोल देती हैं । इस वजह से स्टार्स उनसे खफा भी रहते हैं । 12 साल के करियर में कंगना रनौत ने दोस्त कम दुश्मन ज्यादा बनाए हैं। उनके दुश्मनों में अध्ययन सुमन, ऋतिक रोशन, आदित्य पंचोली, करण जौहर, अपूर्व असरानी और मणिकर्णिका के डायरेक्टर कृष शामिल हैं ।