धाकड़ की टीम
- फोटो : Instagram
कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता, प्रोड्यूसर दीपक मुकुट और फिल्म की टीम के साथ नजर आ रही हैं। 'धाकड़' की पूरी टीम गंगा द्वार से प्रवेश करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंची और मंदिर में विधिवत दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद पूरी टीम ने गंगा आरती में हिस्सा लिया।