फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत को सुरक्षा देगी हिमाचल सरकार, शिवसेना नेता संजय राउत से चल रही सोशल मीडिया पर जंग

Sun, 06 Sep 2020 10:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से शिवसेना नेता संजय राउत पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संजय राउत ने जिस तरह की टिप्पणी की है उसके लिए उन्हें देश की बेटियां माफ नहीं करेंगी। कंगना ने अपने बयान में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह का जिक्र करते हुए भी संजय राउत पर जमकर गुस्सा निकाला है। 
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
दरअसल एक मीडिया चैनल से बात करते संजय राउत ने कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कंगना पर छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया है। हालांकि संजय राउत की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर उनके बयान का करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
अब कंगना ने फिर से संजय राउत को आड़े हाथ लिया है। कंगना ने एक वीडियो के जरिए अपना बयान जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि महिलाओ का शोषण करने के पीछे संजय राउत जैसी मानसिकता होती है जो बढ़ावा देती है। इस देश ही बेटी उन्हें माफ नहीं करेगी। अभिनेत्री ने कहा कि संजय राउत ने महिला का शोषण करने वालों का सश्क्तिकरण किया है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश की सरकार ने कंगना को सुरक्षा देने की बात कही है। 

4 of 6
कंगना रनौत - फोटो : PTI
भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कंगना को नौ सितम्बर को उनकी मुंबई यात्रा के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना की बहन ने शनिवार को उन्हें फोन किया और उनके पिता ने औपचारिक रूप से हिमाचल प्रदेश पुलिस को पत्र लिखकर उनकी बेटी को सुरक्षा दिये जाने का अनुरोध किया है। 


 
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा अभिनेत्री को दी जा रही कथित धमकियों पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया। ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सुरक्षा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
बता दें कि बीते दिनों ट्वीट पर संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?' इसके कुछ समय बाद कंगान रनौत ने अपना एक ट्वीट में लिखा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए। 


पढ़ें: सुशांत के मैनेजर और हेल्पर का बड़ा खुलासा, दिवंगत अभिनेता की ड्रग्स पार्टी में आते थे बॉलीवुड के कई सितारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें