फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे पर भड़कीं कंगना रणौत और एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए अभिनेता सचिन जोशी, पांच खबरें

Wed, 14 Oct 2020 07:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और सचिन जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
महाराष्ट्र में बार-रेस्टोरेंट खोलने और मंदिर बंद रखने को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। उद्धव सरकार के इस फैसले पर विपक्ष उनपर लगातार निशाना साध रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस फैसले पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। साथ ही उद्धव ठाकरे पर कंगना रणौत ने एक बार फिर से गुस्सा जाहिर किया है।

बार-रेस्टोरेंट खोलने पर उद्धव ठाकरे पर भड़कीं कंगना रणौत, महाराष्ट्र सरकार को बताया गुंडों की सरकार

 
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने धर्म का हवाला देते हुए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सभी पुरानी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हाल ही में सना ने एक पोस्ट साझा किया जिस पर यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान का पहला पोस्ट, मेकअप को लेकर हो गईं ट्रोल


 
विज्ञापन

3 of 5
विवेक अग्निहोत्री और निखिल द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के चार एसोसिशन सहित 34 फिल्म निर्माता दो निजी चैनलों पर गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। बॉलीवुड के इस कदम को लेकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कोई इसे सही बता रहा है तो कोई इसकी आलोचना कर रहा है। हाल ही में जब फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसे लेकर बॉलीवुड पर निशाना साधा तो निर्माता और अभिनेता निखिल द्विवेदी ने उन्हें जवाब दे दिया।

विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर लगाया संस्कृति नष्ट करने का आरोप, निखिल द्विवेदी बोले- शांत रहिए... हमने 'हेट स्टोरी' बनाई थी

 

4 of 5
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने बीत चुके हैं। देश की तीन बड़ी जांच एजेसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं लेकिन फिर भी इसमें कोई निष्कर्म निकलकर सामने नहीं आ सका है। इस बात से सुशांत के फैंस काफी निराश हैं। अभिनेता शेखर सुमन इस केस में शुरुआत से ही न्याय की मांग करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा सुशांत को बिहार चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है।

सुशांत मामले को लेकर भड़के शेखर सुमन, बोले- ये केस बिहार चुनाव में नंबर एक मुद्दा का बनने जा रहा है


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन जोशी - फोटो : फाइल
खबर है कि जैकपॉट अभिनेता सचिन जोशी को मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2011 में हिंदी फिल्म अजान के साथ करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता को सोमवार रात मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।  उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

किंगफिशर विला को खरीदने वाले अभिनेता सचिन जोशी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें