भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि की नई फिल्म ‘दुर्गावती’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वह एक ऐसे सरकारी अफसर की भूमिका में नजर आएंगी जो साजिशों का शिकार हो जाती है। इस फिल्म की चर्चा के दौरान ही ये पता चला कि भूमि अब शाकाहारी बन गई हैं तथा इसका श्रेय वह जलवायु को लेकर सजग करने वाली अपनी इस यात्रा को देती हैं, जिसके चलते वह अपनी दिनचर्या में ये बड़ा फैसला कर सकीं।