फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना नेता संजय राउत पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'पाक अधिकृत कश्मीर की तरह लग रहा मुंबई'

Thu, 03 Sep 2020 03:54 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में बयानबाजी का दौर जारी है। सुशांत के निधन के बाद से कंगना रनौत खुलकर कई लोगों पर निशाना साधती आई हैं। पहले उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड के एक 'गैंग' पर निशाना साधा। उसके बाद कंगना ने कई बड़े सितारों को ड्रग्स टेस्ट कराने की चुनौती दे डाली। इस बीच कंगना और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने मुंबई पुलिस को लेकर कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें घेरा है। संजय राउत कहते हैं कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। अब इस पर कंगना ने ट्वीट कर जवाब दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बता दें कि कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस आयुक्त और मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे ट्वीट्स को लाइक किया है जिसमें कंगना के बारे में गलत बयान दिए गए हैं। इसे लेकर कंगना की मुंबई पुलिस के साथ ट्विटर पर बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना की आलोचना करते हुए लिखा था कि 'अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद शहर के पुलिस बल की आलोचना करना विश्वासघात और शर्मनाक है।' उन्होंने लिखा था, 'हम विनम्र निवेदन करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें