फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने बढ़ाया जांच का दायरा, अब दिशा सालियान की मौत से कनेक्शन की करेगी पड़ताल

Thu, 03 Sep 2020 03:47 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियान - फोटो : facebook/disha.salian.26
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया और सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया था कि दिशा ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियान - फोटो : facebook/disha.salian.26
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने सबसे पहले कॉर्नर स्टोन कंपनी के मालिक बंटी सजदेह को पूछताछ के लिए बुलाया है। दिशा सालियान इसी कंपनी में काम करती थीं। दिशा पहले सुशांत की पीआर का काम देखती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सीबीआई अपनी जांच में देखेगी कि कहीं सुशांत और दिशा सालियान की मौत से कोई कनेक्शन तो नहीं है। बता दें कि  सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच का आज 14वां दिन है। सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इसकी जांच तेज कर दी है। 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI
मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के पिता से सीबीआई पूछताछ कर रही है। वहीं अभिनेता के घर काम करने वाले नीरज और केशव भी पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। इसके अलावा आज ईडी रिया के भाई शोविक से पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
एनसीबी को मिली जैद की 9 सितंबर तक की रिमांड
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैद विलात्रा को एस्प्लेनेड कोर्ट लेकर आई है। उन्हें बुधवार को सुशांत सिंह मामले में ड्रग कनेक्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने अदालत से जैद की 10 दिन की रिमांड मांगी थी। इसके बाद अदालत ने एनसीबी को जैद की नौ सितंबर तक के लिए रिमांड दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें