अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम पिछले कुछ दिनों से विवादों में बना हुआ है। एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना बॉलीवुड पर निशाना साधे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार से भी उनका पंगा चल रहा है। इसके अलावा कंगना के ट्विट्स पर भी हंगामा बरपा हुआ है। इसी को लेकर बीते दिनों मुंबई में कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उन्हें 26 और 27 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन अब खबर है कि कंगना पूछताछ में शामिल नहीं होंगी।