Kangana Ranaut
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ये है मामला
जजमेंटल है क्या की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जैसे ही एक पत्रकार ने कंगना से सवाल पूछना चाहा, कंगना ने तुरंत उससे कहा- 'तुम बड़ी घटिया बातें लिख रहे हो आजकल, इतना गंदा सोच कैसे लेते हो? मणिकर्णिका बनाने को लेकर तुम सवाल उठा रहे हो? क्या राष्ट्रवाद पर फिल्म बनाकर मैंने कोई गलती की है?' कंगना करीब 6-7 मिनट तक उस पत्रकार से भिड़ती रहीं। सोशल मीडिया पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो काफी वायरल हुआ।