फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' जैसी कई हिट फिल्मों से इतिहास रच चुके ये डायरेक्टर, मिल चुके पदश्री समेत कई अवार्ड

Wed, 10 Jul 2019 02:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
s s rajamouli
43 साल के राजामौली ने 2015 में 'बाहुबली द बिगनिंग' बनाकर ये दिखाया था कि देश में सिनेमा को एक नया आयाम देने वाला डायरेक्टर आ चुका है। राजामौली ने अपनी फिल्म से ये साबित किया कि वो महज दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक नहीं हैं। वो ऐसी फिल्म बना सकते हैं जिसके पीछे पूरा देश एक हो सकता है। आज उसी फिल्म को रिलीज हुए 4 साल हो गए हैं जिसने इस फिल्म के डायरेक्टर को इंटरनेशनल स्टार बनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Prabhas and S S Rajamouli - फोटो : twitter

लोग उनकी बातें करने लगे। दक्षिण भारतीय सिनेमा में अगर आपकी रुचि हो तो आपको राजामौली की फिल्मों के बारे में पता ही होगा। रायचूर में जन्में राजामौली ने साल 2001 में पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 डायरेक्ट की थी। राजामौली पहली ही फिल्म डायरेक्ट करने के बाद छा गए थे। 'स्टूडेंट नंबर 1' उस साल की सबसे बड़ी हिट थी।

विज्ञापन

3 of 5
s s rajamouli
फिल्म में जूनियर एनटीआर और गजाला लीड रोल में थे। इसके बाद राजामौली ने कई अच्छी और हिट फिल्में डायरेक्ट की लेकिन यहां बात करना जरूरी हो जाता है साल 2009 में आई फिल्म 'मगधीरा' के बारे में। चिरंजीवी के बेटे रामचरन इस फिल्म में हीरो थे। इस फिल्म में भी बाहुबली जैसा ही भारी भरकम सेट और ढेर सारा पैसा खर्च किया गया था। इस फिल्म के प्रोडक्शन में राजामौली ने अपना सब कुछ लगा दिया था। फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी थी जो कि राजामौली के पिता हैं। फिल्म जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉड्स धरे के धरे रह गए।

4 of 5
rajamouli
राजामौली ने ज्यादातर तेलुगु फिल्मों का ही निर्देशन किया है। बाहुबली ही नहीं राजामौली ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड इतना तगड़ा है कि अगर उन्हें इस दशक का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहें तो गलत नहीं होगा। राजामौली की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली है। इस फिल्म का रिकॉर्ड अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajamouli
बाहुबली सीरीज के जरिए राजामौली ने देश के दूसरी फिल्म इंडस्ट्रीज को एक दिशा दी है। राजामौली अपनी शानदार फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं। 2016 में राजामौली को सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड, नंदी अवॉर्ड जैसे कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें