फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर को मांगनी पड़ी मीडिया से माफी, पत्रकार से भिड़ने पर हुआ था कंगना का बायकॉट

Wed, 10 Jul 2019 02:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut - फोटो : social media
कंगना रनौत पिछले कुछ समय से फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रही हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ जब उनकी आने वाली फिल्म जजमेंटल है क्या का एक गाना लॉन्च होना था लेकिन गाने से ज्यादा सुर्खियां कंगना ने बटोरी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना एक पत्रकार से भिड़ गईं। जिसके बाद अब ऐसा लग रहा है उनकी फिल्म के लिए ये काफी भारी पड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 6
Kangana Ranaut - फोटो : amar ujala mumbai
पत्रकार को खूब खरी खोटी सुनाने पर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया नामक संस्था ने फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर को एक चिट्ठी लिखी और फिल्म जजमेंटल क्या है के दौरान घटे पूरे वाकये की निंदा की मांग की।
विज्ञापन

3 of 6
Kangana Ranaut - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पत्रकारों ने चिट्ठी में लिखा कि 'आपकी टीम ने पत्रकारों को इवेंट कवर के लिए न्योता भेजा था। सॉन्ग लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत, राजकुमार राव और आप (एकता कपूर) मंच पर थे। एक पत्रकार ने जब सवाल पूछना शुरू किया तो उसका सवाल भी नहीं पूरा हो पाया था कि वो (कंगना रनौत) बुरी तरह भिड़ गईं।' 

 

4 of 6
Kangana and Rajkumar - फोटो : file photo
'आप भी उस इवेंट में मौजूद थीं ऐसे में आपको सबकुछ पता है कि कैसे कंगना रनौत ने पत्रकार पर आरोप लगाए। संस्था मांग करती है कि आप, बालाजी फिल्म्स और कंगना रनौत सार्वजनिक रूप से एक लिखित बयान जारी करें और पूरे घंटना की निंदा करें, खासकर कंगना रनौत के व्यवहार की।'
विज्ञापन

5 of 6
Kangana Ranaut - फोटो : file photo
चिट्ठी में आगे लिखा है कि 'अगर हमारे साथ हुई इस घटना का आप समर्थन करती हैं तो हम आपकी फिल्म जजमेंटल है क्या को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं। आपका रवैया हमेशा सकारात्मक रहा है ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारे साथ खड़ी होंगी। एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने फैसला लिया है कि कंगना रनौत का मीडिया कवरेज से बायकॉट किया जाएगा।' पत्रकारों ने ये भी लिखा कि इससे फिल्म केे बहिष्कार और उसकी बाकी टीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पत्रकारों की मांग के बाद एकता कपूर ने इस पूरी घटना पर माफी मांगी। उन्होंनेे कहा कि 'यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kangana Ranaut - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ये है मामला
जजमेंटल है क्या की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जैसे ही एक पत्रकार ने कंगना से सवाल पूछना चाहा, कंगना ने तुरंत उससे कहा- 'तुम बड़ी घटिया बातें लिख रहे हो आजकल, इतना गंदा सोच कैसे लेते हो? मणिकर्णिका बनाने को लेकर तुम सवाल उठा रहे हो? क्या राष्ट्रवाद पर फिल्म बनाकर मैंने कोई गलती की है?' कंगना करीब 6-7 मिनट तक उस पत्रकार से भिड़ती रहीं। सोशल मीडिया पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो काफी वायरल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें