फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: कंगना और दिलजीत की जंग में फैंस को याद आए 'ऋतिक', सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स

Thu, 03 Dec 2020 08:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत, ऋतिक रोशन, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
किसान आंदोलन को लेकर अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) लगातर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दे रही हैं। कंगना के इन ट्वीट्स को लेकर ट्विटर पर जंग सी छिड़ गई है। हाल ही में मशहूर अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ भी कंगना की ट्विटर वॉर देखी गई। जिसका नतीजा ये निकला की अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच कंगना के साथ ही अभिनेता ऋतिक रोशन को भी जमकर ट्रोल करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

2 of 11
ऋतिक रोशन मीम्स - फोटो : Twitter
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच शुरू हुई ट्विटर वॉर ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही रूप ले लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स अब दिलजीत और कंगना के बीच की जंग में अभिनेता ऋतिक रोशन को भी बीच में ले आए हैं। जिसके चलते कंगना और दिलजीत के साथ ही ऋतिक रोशन भी सोशल मीडिया पर ट्रोड करने लगे हैं।

विज्ञापन

3 of 11
ऋतिक रोशन मीम्स - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर अब ऋतिक रोशन को लेकर कई फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। जिसमें कई सोशल मीडिया यूजर्स ऋतिक की खुशी बता रहे हैं। तो कई ऋतिक की प्रतिक्रिया मीम्स के जरिए बता रहे हैं। इस मीम में एक सोशल मीडिया यूजर ने डीडीएलजे फिल्म से एक तस्वीर साझा करते हुए उसमें लिखा, 'ऋतिक रोशन दिलजीत और कंगना के बीच की वॉर को देखते हुए कहेत हैं आखिर वो दिन आ ही गया।'

4 of 11
ऋतिक रोशन मीम्स - फोटो : Twitter
एक अन्य यूजर ने एक स्टैडअप कॉमेडियन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कंगना और दिलजीत के बीच की बहस को देखकर ऋतिक का रिएक्शन'। तस्वीर पर लिखा है, 'सुकून का नाम सुना है'।

विज्ञापन

5 of 11
ऋतिक रोशन मीम्स - फोटो : Twitter
वहीं एक और यूजर ने ब्रेकिंग न्यूज शेयर की है कि, 'ऋतिक ने हाल ही में दिलजीत को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है।' इसके साथ कंगना की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का एक डायलॉग शेयर किया है, 'अभी तो हमें और भी जलील होना है।'

विज्ञापन

6 of 11
ऋतिक रोशन मीम्स - फोटो : Twitter
एक अन्य यूजर ने फिल्म 'यूर्यवंशम' का वो दृश्य शेयर किया है जिसमें अमिताभ अपने बेटे हीरा ठाकुर का अस्पताल देखने चुपके से पहुंचते हैं। इस तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा है, 'ऋतिक आज ट्विटर पर इस तरह से नजर रखे हुए हैं।' 

विज्ञापन

7 of 11
ऋतिक रोशन मीम्स - फोटो : Twitter
एक सोशल मीडिया यूजर ने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'बलम पिचकारी' का एक सीन शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'इतना मजा क्यों आ रहा है।' इसके साथ यूजर ने लिखा, 'कंगना और दिलजीत की लड़ाई देखने के बाद ऋतिक की प्रतिक्रिया।'

8 of 11
ऋतिक रोशन मीम्स - फोटो : Twitter
वहीं एक और यूजर ने ऋतिक के सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने को लेकर मजाक मीम शेयर किया है।

9 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : Twitter
एक ट्विटर यूजर ने संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का एक दृश्य जिसमें संजय एक शख्स को जादू की झप्पी दे रहे हैं और कह रहे हैं, 'तुम बहुत मस्त काम करता है।' इसके साथ यूजर ने लिखा, 'कंगना को दिलजीत के द्वारा रोस्ट करना हुआ देख ऋतिक'।

10 of 11
ऋतिक रोशन मीम्स - फोटो : Twitter
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने भी इस मामले को लेकर ऋतिक कंगना और दिलजीत के बीच का झगड़ा और ट्विटर पर क्या प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं इसे लेकर ये मीम शेयर किया है।

विज्ञापन

11 of 11
ऋतिक मीम्स - फोटो : Twitter
एक और सोशल मीडिया यूजर ने सलमान और गोविंदा की फिल्म 'पार्टनर' का एक सीन शेयर किया है। जिसमें गोविंदा रोते हुए कहते हैं, 'इतनी खुशी'। इसे शेयर करते हुए इस यूजर ने ऋतिक की प्रतिक्रिया बताई है।

पढ़ें: भोजपुरी हीरोइन मोनालिसा के सामने से महफिल लूट ले गईं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी, ये है पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें