फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना रणौत के ट्विटर अकाउंट को रद्द करने की याचिका, अभिनेत्री बोलीं- 'मैं अखंड भारत के लिए लड़ रही और...'

Thu, 03 Dec 2020 08:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
कंगना रणौत को लेकर इस समय पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। किसान आंदोलन को लेकर कंगना लगातार ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में उनकी पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ से तीखी बहस हुई। कंगना ने दिलजीत को 'करण जौहर का पालतू' तक बता दिया। अब खबर है कि कंगना को लेकर बाम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है जिसमें उनके ट्विटर अकाउंट पर पाबंदी लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
इस याचिका में कहा गया है कि कंगना रणौत अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए देश में लगातार नफरत और देशद्रोह फैलाने की कोशिश कर रही हैं। उनके ट्वीट्स देश को विभाजित करने वाले हैं। इसलिए उनके ट्विटर अकाउंट को रद्द किया जाए। इस पूरे मामले पर अब कंगना रणौत की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत ने ट्विटर पर लिखा, 'हा हा हा मैं लगातार अखंड भारत के लिए खड़ी रही हूं, हर दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग से लड़ रही हूं और मुझ पर ही देश को विभाजित करने का आरोप लग रहा है। वाह क्या बात है। वैसे भी ट्विटर मेरे लिए एक अकेला प्लेटफॉर्म नहीं है, एक चुटकी बजाते ही हजारों कैमरे सामने आ जाएंगे।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'टुकड़े गैंग याद रखो तुम्हें मेरी आवाज दबाने के लिए मुझे मारना पड़ेगा, और तब मैं हर भारतीय से सपनों में बात करूंगी। जो कुछ भी आप अनिवार्य रूप से करते हैं वह आपको मेरे सपने और उद्देश्य का एहसास कराएगा और इसीलिए मैं अपने दुश्मनों का सम्मान करती हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu
बता दें कि कंगना रणौत पर चार अलग-अलग मामलों में केस दर्ज है। बीते दिनों ही गीतकार जावेद अख्तर ने उन पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। जावेद अख्तर ने कंगना उस बयान पर आपत्ति जताई थी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।

भोजपुरी हीरोइन मोनालिसा के सामने से महफिल लूट ले गईं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी, ये है पूरा मामला

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें