फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच फिर से छिड़ा ट्विटर वॉर, लोकल क्रांतिकारी बताने पर शुरू हुआ विवाद

Tue, 05 Jan 2021 10:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : twitter@KanganaTeam, instagram/diljitdosanjh
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच अभी कुछ दिनों पहले किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर जमकर बहस हुई थी। लग रहा था कि यह बहस खत्म हो गई है लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस बार कंगना ने दिलजीत की तस्वीरों को लेकर उन पर कटाक्ष किया है। बस फिर क्या था दोनों के बीच फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : twitter@KanganaTeam, instagram/diljitdosanjh
नए साल पर दिलजीत दोसांझ विदेश में छुट्टियां मनाते हुए दिखे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बर्फबारी के बीच की कई तस्वीरें साझा कीं। कंगना ने इन्हीं तस्वीरों को लेकर दिलजीत दोसांझ से सवाल पूछे और उन्हें लोकल क्रांतिकारी बता दिया। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा कि ‘वाह भाई, देश में आग लगाकर, किसानों को सड़क पर बैठाकर, लोकल क्रांतिकारी विदेश में ठंड का मजा ले रहे हैं। वाह। इसको कहते हैं लोकल क्रांति।‘

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI
कंगना के ट्वीट पर दिलजीत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पंजाबी में लिखा जिसका मतलब है, 'किसान इतने भोले भाले नहीं हैं कि वह किसी से प्रभावित हो जाएंगे। और सोशल मीडिया पर मेरा पीछा करना नहीं छोड़ रही हो। पंजाब के लोग तुम्हारे जवाब का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा मत सोचना हम तुम्हारे बारे में भूल गए हैं।' दिलजीत के इस ट्वीट पर कंगना ने लिखा कि 'वक्त बताएगा दोस्त, कौन किसानों के हक के लिए लड़ा और कौन उनके खिलाफ। सौ झूठ एक सच को नहीं छुपा सकते, और जिसको सच्चे दिल से चाहो वो तुम्हें कभी नफरत नहीं कर सकता, तुझे क्या लगता है तेरे कहने से पंजाब मेरे खिलाफ हो जाएगा? हा हा, इतने बड़े बड़े सपने मत देख तेरा दिल टूटेगा।‘

4 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दिलजीत आगे लिखते हैं कि 'मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि किसानों के साथ उनकी समस्या क्या है? मैडम जी पूरा पंजाब किसानों के साथ है। आप ट्विटर पर जी रहे हो। कोई तुम्हारे बारे में बात नहीं कर रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

गौरतलब है कि इससे पहले भी कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ की ट्विटर पर भिड़ंत हो गई थी। दरअसल कंगना ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने लिखा था कि वह 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा और फिर दिलजीत ने इसे लेकर उन्हें खरी-खोटी सुना दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें