देश के सबसे बड़े बैंक घोटले में से एक पीएनबी घोटाला समय के साथ और बड़ा होता जा रहा है। घोटालेबाज नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के चंगुल में न सिर्फ आम आदमी के खून-मेहनत की कमाई फंसी हुई है बल्कि सेलिब्रिटिज तक उनसे पीड़िता है। बिपाशा बसु और कंगना इनमें से एक हैं।
विज्ञापन
2 of 3
नीरव मोदी के ब्रांड नक्षत्र के साथ कंगना औऱ बिपाशा का करार था। नक्षत्र गीतांजलि जेम्स का एक ब्रैंड है। मगर इनका बकाया भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। गीतांजलि जेम्स नीरव मोदी के रिश्तेदार मेहुल चोकसी की कंपनी है। इसके अलावा बिपाशा ने करारा खत्म होने के बाद भी उनकी तस्वीर विज्ञापन में इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है।
इसके पहले ही प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी ब्रैंड के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर चुकी हैं। कंगना पहली बार नक्षत्र के विज्ञापन में 2016 में नजर आई थीं। कटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस ब्रैंड को एंडोर्स कर चुकी हैं।