कंगना रनौत के पास फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' और 'मेंटल है क्या' के अलावा उनकी झोली में एक और बड़े निर्देशक की फिल्म आई है। फिल्म का नाम है 'इमली' और इसे बनाने जा रहे हैं अनुराग बासु।
विज्ञापन
2 of 5
kangana
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। हालांकि, उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा, 'इमली के बारे में बात करना फिलहाल जल्दबाजी होगी। साल के अंत में इसकी शूटिंग शुरू होगी। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि अनुराग मेरे गॉड फादर हैं। मैं आज जो भी हूं, उनकी वजह से हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
anurag basu
दिलचस्प बात यह है कि कंगना रनौत और अनुराग बासु ने अपने रिश्ते की खटास दूर कर दी है। साल 2010 में आई फिल्म 'काइट्स' के बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म में बरबरा मोरी को ज्यादा तवज्जो दिए जाने से कंगना रनौत अनुराग बासु से खफा थीं।
4 of 5
kangana
गौरतलब है कि कंगना रनौत को अनुराग बासु ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था। बासु ने फिल्म 'गैंगस्टर' में रनौत को डायरेक्ट किया था। फिल्म में कंगना के अलावा शाइनी आहूजा और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, पुराने गिले-शिकवे भुलाकर यह जोड़ी करीब आठ साल बाद साथ काम करने जा रही है।
कंगना रनौत इन दिनों एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने फिल्म 'मणिकर्णिका' का पोस्टर जारी किया। यह फिल्म अगस्त के अंत तक रिलीज हो सकती है। फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। शूटिंग के दौरान वह दो बार घायल भी हुई थीं।