फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: फिनाले वीक में पहुंचा कंगना का रियलिटी शो, इस दिन चुना जाएगा लॉक अप का कैदी नंबर वन

Mon, 02 May 2022 10:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लॉक अप को स्ट्रीम होते हुए तकरीबन दस हफ्ते हो चुके हैं और अब कंगना ने फिनाले की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। सभी प्रतिभागी लॉक अप के फाइनल में जगह बनाने और शो की जीतने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
लॉक अप फिनाले - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना का शो लॉक अप पहले दिन से ही लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है। यही वजह है कि ये शो लगातार ओटीटी प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना हुआ है। लॉक अप को स्ट्रीम होते हुए तकरीबन दस हफ्ते हो चुके हैं और अब कंगना ने फिनाले की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। सभी प्रतिभागी लॉक अप के फाइनल में जगह बनाने और शो की जीतने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। फिलहाल फाइनल में अब कुछ ही समय ही बाकी है और शो भी रोमांचक होता जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर लॉक अप के कैदी नंबर वन ताज किसके सिर सजेगा।

विज्ञापन

ये हैं लॉक अप के फाइनलिस्ट
टास्क जीतने के बाद शिवम शर्मा पहले ही फिनाले में पहुंच चुके हैं, वहीं उनके अलावा बाकी कैदियों के फैसले से आजमा फल्लाह भी फाइनल में पहुंच गई हैं और इसके बाद उनके कहने पर एक और कैदी को सीधे फिनाले के लिए चुना जाएगा। कथित तौर पर आजमा प्रिंस का नाम चुन सकती हैं, क्योंकि वह अपने साथ एक मजबूत कंटेस्टेंट को चाहती हैं। फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में ये साफ हो जाएगा कि कौन से कंटेस्टेंट लॉक अप के फाइनल में पहुंचते हैं और किसको देखना पड़ेगा बाहर का रास्ता।
विज्ञापन

इस दिन होगा लॉकअप का फाइनल
ऑल्ट बाला जी की तरफ से शो का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें कंगना लॉक अप के फिनाले की घोषणा करती नजर आ रही हैं। शो के फिनाले में सिर्फ पांच दिन ही बाकी हैं, यानी लॉक अप का विनर 7 मई 2022 को चुना जाएगा। बता दें कि लॉक अप 27 फरवरी से शुरु हुआ था। इस शो में बतौर कैदी 20 प्रतिभागी चुने गए थे, जिनमें से इस समय शो में शिवम शर्मा, आजमा फल्लाह, पूनम पांडे, पायल रोहतगी, सायशा शिंदे, मुनव्वर फारुकी, अंजलि अरोड़ा और प्रिंस नरूला विनर बनने की दौड़ में हैं। शुरुआत से ही शो लॉक अप ने व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए और अब यह अपने फाइनल के दौर में आ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें