फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने फिर से स्वरा, तापसी और आलिया पर कसा तंज, कहा- ‘मेरे दुश्मनों की मुश्किलें तो देखो...’

Fri, 26 Feb 2021 02:08 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, आलिया भट्ट, कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत की फिल्म तनु वेड्स मनु ने बीते गुरुवार को 10 साल पूरे कर लिए। यह फिल्म कंगना के करियर की मील का पत्थर साबित हुई। वह खुद भी इस बात को मानती हैं। अब कंगना इस बात पर भड़क गईं कि कुछ वेबसाइट ने फिल्म को लेकर किए गए ट्वीट में उनके नाम का जिक्र नहीं किया बल्कि स्वरा भास्कर को टैग किया।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : तनु वेड्स मनु
कंगना की एक फैन ने उन वेबसाइट पर निशाना साधा जिसे साझा करते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मेरे दुश्मनों की मुश्किलें तो देखो, रोज दुहाइयां देते हैं, काश स्वरा कंगना होती या काश आलिया कंगना होती या फिर तापसी ही कंगना होती, काश कंगना को ही कंगना से छीन लेते तो शायद वो हमारी होती, अजीब मोहब्बत है यार।'

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : यूट्यूब
तनु वेड्स मनु में भले ही कंगना रणौत और स्वरा भास्कर को बेस्ट फ्रेंड्स दिखाया गया लेकिन ट्विटर पर वे आए दिन भिड़ती दिखती हैं। कंगना अपने ट्वीट में कई बार स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी ग्रेड अभिनेत्री कह चुकी हैं। वहीं वह आलिया भट्ट पर नेपोटिज्म को लेकर निशाना साधती हैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि तनु वेड्स मनु फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इसका सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल 2015 में आया था जिसमें कंगना डबल रोल में दिखी थीं। रोमांटिक-कॉमेडी इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था और इसकी कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
तनु वेड्स मनु के 10 साल पूरे होने पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की कि 'मैं पागल कर देने वाले किरादरों में फंस गई थी। इस फिल्म ने मेरे करियर की दिशा ही बदल दी। मुख्यधारा में मेरी एंट्री थी, वह भी कॉमेडी के साथ। क्वीन और दत्तो के साथ मैंने अपनी कॉमिक टाइमिंग को और मजबूत किया और कॉमेडी के लिए श्रीदेवी जी के बाद एकमात्र अभिनेत्री बन गई।‘  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें