फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: कंगना रणौत ई-मेल मामले में ऋतिक रोशन का दर्ज होगा बयान, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

Fri, 26 Feb 2021 01:36 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
कंगना रणौत के साथ ई-मेल विवाद मामले में ऋतिक रोशन का बयान दर्ज होगा। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने ऋतिक रोशन को समन भेजा है। अभिनेता को 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच आने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऋतिक रोशन को क्राइम ब्रांच के क्रिमिनिल इंटेलिजेंस यूनिट में आकर बयान दर्ज कराना होगा। दरअसल यह मामला 2016 का है जब ऋतिक ने कंगना के अकाउंट से 100 से ज्यादा ई-मेल मिलने की शिकायत की थी। मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन के इस मामले को साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किया गया था। ऋतिक रोशन का आरोप है कि 2013 से 2014 के बीच 100 ई-मेल मिले थे। बताया गया कि ये ई-मेल कंगना रणौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। इसे लेकर ऋतिक रोशन ने साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी। मामला ट्रांसफर करने की जानकारी मुंबई पुलिस ने खुद दी थी। 
 

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन के वकील महेश जेठमलानी ने मामला ट्रांसफर करवाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। इस पत्र में महेश जेठमलानी ने कहा कि साल 2013 और 2014 में कथित तौर पर अभिनेत्री कंगना रणौत की ई-मेल आईडी से ऋतिक रोशन को भेजे गए मेल के मामले में अब तक साइबर सेल की ओर से प्रगति नहीं हुई है। ऐसे में इस मामले को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर देना चाहिए। साथ ही वकील ने यह भी कहा कि अभिनेता इस पूरे मामले में सहयोग भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
बता दें कि साल 2016 में ऋतिक रोशन और कंगना रणौत के बीच विवाद पैदा हुआ था। उस समय इन दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भी भेजा था। ऋतिक रोशन ने कंगना रणौत को नोटिस भेजकर उनसे माफी मांगने को कहा था। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब कंगना ने बताया कि ऋतिक के साथ वह रिश्ते में थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें