फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने पूछा- मेरिल स्ट्रीप ने कितने पुरस्कार जीते, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा- कुछ दिन ब्रेक ले लो

Wed, 10 Feb 2021 05:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, मेरिल स्ट्रीप - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाक बातों के लिए मशहूर हैं। पिछले काफी समय से कंगना अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर दिए गए अपने बयानों को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। एक दिन पहले ही कंगना ने अपनी फिल्मों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा था कि वो इस समय पृथ्वी की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं। इतना ही नही उन्होंने ये भी कहा था कि उनके अंदर हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप जैसी प्रतिभा और गैल गैडॉट जैसा ग्लैमर है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना को ट्रोल कर दिया। अब ट्रोलिंग के जवाब में उन्होंने मेरिल स्ट्रीप को लेकर एक और ट्वीट किया है जिस पर फैंस उनकी फिर से आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत, मेरिल स्ट्रीप - फोटो : Instagram
खुद की मेरिल स्ट्रीप और गैल गैडॉट से तुलना करने वाली कंगना रणौत को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी खरी-खोटी सुना दी। इसके जवाब में कंगना ने एक और ट्वीट किया जिस पर एक बार फिर वो ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। कंगना ने ट्वीट में लिखा, 'अगर कोई भी मुझसे ये पूछ रहा है कि मैंने कितने ऑस्कर जीते हैं तो मैं भी पूछ सकती हूं कि मेरिल स्ट्रीप ने कितने राष्ट्रीय पुरस्कार या पद्म अवॉर्ड जीते हैं, जवाब है एक भी नहीं। अपनी गुलामी मानसिकता से बाहर आओ। तुम सभी को अपना आत्मसम्मान और खुद की कीमत जानना का सही समय है।


 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अब कंगना के इस ट्वीट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने कंगना को जवाब देते हुए कहा कि, 'मेरिल स्ट्रीप ने 3 बार आस्कर अवॉर्ड जीता है और इसके लिए वो 21 बार नॉमिनेट भी हो चुकी हैं'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'थोड़ा दिमाग लगाओ। ऑस्कर हॉलीवुड फिल्मों के होता है। कृपया बताइए कि शाहरुख, अमिताभ जैसे कितने सितारों ने ऑस्कर जीता है। या आप किसी भारतीय अभिनेता या अभिनेत्री का नाम बता सकती हैं जिन्होंने भारतीय फिल्म के लिए ऑस्कर जीता हो। आप नफरत कर सकती हैं, लेकिन कम से कम सही बात तो बोलिए'।

 

 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
एक यूजर ने कंगना को जवाब देते हुए लिखा कि, 'मेरे इतिहास के शिक्षक हमेशा कहते थे कि आधी जानकारी सबसे खतरनाक होती है। मैडम आप सच में बेवकूफ है।ऑस्कर अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड हैं जो दुनियाभर में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। दूसरी बात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मत जाइए यहीं आपसे बहुत बेहतर अभिनेत्रियां मौजूद हैं'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरिल स्ट्रीप - फोटो : Social media
बात करें मेरिल स्ट्रीप की तो उनके नाम कई उपलब्धियां हैं। वो हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हैं। उन्हें 21 बार एकेडमी (ऑस्कर) अवार्ड के लिए नामित किया जा चुका है, जिनमें से तीन बार वो ऑस्कर की विजेता रहीं हैं। उनके नाम पर एक और बड़ा रिकॉर्ड है। वो गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए 32 बार नामित हो चुकी हैं। साथ ही 9 बार ये खिताब जीत भी चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें