फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक पर कंगना का 'शर्मनाक बयान', लड़ाई और भड़केगी

Tue, 25 Oct 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लगता है कंगना रानौत ऋतिक रोशन को किसी भी हाल में बख्शने के मूड में नहीं है। जहां कुछ दिनों पहले राकेश रोशन द्वारा ऋतिक को सपोर्ट किए जाने पर कंगना ने उन्ही पर हमला बोल दिया था वहीं अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिससे उनके और ऋतिक के बीच लंबे वक्त से चली आ रही लड़ाई काफी सीरियस मोड़ ले सकती है।
विज्ञापन

देखें: ऋतिक पर कंगना ने 'खुलेआम' बोला हमला

2 of 5
दरअसल हाल ही में कंगना ने नेहा धूपिया के पॉडकास्ट शो 'नो फिल्टर नेहा' में भाग लिया और यहां जब शो की होस्ट नेहा ने कंगना से पूछा कि फिल्म इंडस्ट्री में वो 'Thank God they have famous parents or they'd be nowhere' (शुक्र है उनके पास मशहूर पेरेंट्स हैं वर्ना उनकी खुद की कोई पहचान नहीं होती) का अवॉर्ड किसे देना चाहेंगी तो कंगना ने बिहिचक अपने पूर्व प्रेमी ऋतिक रोशन का नाम लिया और कहा कि ये सच है।
विज्ञापन

देखें: ऋतिक पर कंगना ने 'खुलेआम' बोला हमला

3 of 5
ज़ाहिर है कंगना ने सीधे तौर पर खुलकर ऋतिक पर हमला बोला है और वो भी उनका नाम लेते हुए। लेकिन अब इसका अंजाम क्या होगा ये तो पता नहीं पर इतना ज़रुर है कि ऋतिक के डैडी राकेश रोशन कंगना के इस कमेंट पर चुप नहीं बैठेंगे खासकर तब जब वो ये पहले ही कह चुके हों कि अगर मौका आया तो वो और ऋतिक कंगना की सारी सच्चाई मीडिया के सामने ले आएंगे।

देखें: ऋतिक पर कंगना ने 'खुलेआम' बोला हमला

4 of 5
वैसे आपको बता दें कि ये पूरा किस्सा तब शुरु हुआ जब एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक द्वारा कंगना को फिल्म 'आशिकी 3' से निकलवाने के सवाल पर कंगना ने कहा था कि ना जाने क्यूं आपके एक्सेस (exes) आपकी अटेंशन पाने के लिए बेवकूफी भरी हरकत क्यूं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें: ऋतिक पर कंगना ने 'खुलेआम' बोला हमला

5 of 5
इसके बाद दोनों तरफ से एक-दूसरे पर आरोप लगाने और नोटिस भेजने का सिलसिला जो शुरु हुआ वो अभी तक थमा नहीं है। और अब कंगना के इस कमेंट ने फिर से भूचाल लाने वाला काम कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें