फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमिकस्तान टू का ट्रेलर हुआ रिलीज़, नए सीजन के साथ नए जजेस की मसखरी देगी शो को कॉमेडी का डबल डोज़

Wed, 26 Jun 2019 10:13 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कॉमिकस्तान 2 की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कॉमिकस्तान 2 का ट्रेलर आज रिलीज़ हो चुका है, वहीं इस बार भी शो के पहले सीजन में जज रह चुके इस सीजन में भी बतौर जज वापसी कर रहे हैं। पिछले सीजन में जज की भूमिका निभा चुके बिस्वा  रथ, कनन गिल, कैनी सेबेस्टियन और कनीज़ सुर्का इस बार भी शो में जज बनकर लौट आए हैं। इनके अलावा शो में तीन और नए जजेस की एंट्री हुई है। 
विज्ञापन

2 of 4
कॉमिकस्तान 2 की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
ज़ाकिर खान, नीता पालटा और पिछले सीजन में शो की होस्ट रह चुकी सुमुखी सुरेश इस सीजन के नए जजेस हैं। वहीं पिछले सीजन में शो को होस्ट कर चुके अबीश मैथ्यू इस बार भी शो को होस्ट करते नज़र आएंगे, साथ ही साथ उरूज अशफाक इस बार अबीश के साथ शो को होस्ट करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
कॉमिकस्तान 2 की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
नए शो और नए जजेस के साथ इस बार कॉमेडी के कुछ नई शैलियां भी इस शो में एड की गी हैं। एनेकडोटल, टॉपिक, ऑब्ज़रवेशनल, इप्रॉव, स्केच, कॉमेडी ऑफ टेररस और आल्टरनेटिव कॉमेडी इस बार की नई शैलियां होंगी। इन्हीं शैलियों के अनुसार कंटेस्टेंट्स का मुकाबला होगा। वहीं सभी जजस इन्हीं शैलियों के अनुसार जज करेंगे और कंटेस्टेंट्स को कॉमेडी सिखाएंगे। बता दें कि 'कॉमिकस्तान' के पहले सीजन में कुल मिलाकर 9 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। इसमें तन्मय भट्ट, बिस्वा कल्याण और कन्नन गिल जैसे कई जाने माने कॉमेडियन जज की भूमिका में नजर आए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
कॉमिकस्तान 2 की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कॉमिकस्तान के पहले सीजन के विजेता नोएडा के निशांत सूरी थे। इस बार तन्मय भट्ट, सपन वर्मा और नवीन रिचर्ड कॉमिकस्तान के निर्णायक दल का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं इस बार शो के सिर्फ 8 एपिसोड होंगे, जिनमें से पहले तीन अगले महीने की 12 तारीख को रिलीज़ होंगे। साथ ही साथ जजस के निर्णय के अलावा वहां मौजूद दर्शक भी इन कंटेस्टेंट्स का चयन करेंगे। पहले 7 एपिसोड्स के बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स चुने जाएंगे और उन्हीं में से एक फिर विजेता बनेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें