सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर उसके बाद से ही 'पापा हैं ना' हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इसके जरिए फैंस नेपोटिज्म पर कमेंट कर रहे हैं। इस बीच इसी हैशटैग का इस्तेमाल कर एक यूजर ने आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सारा अली खान की पुरानी तस्वीरें साझा कीं।