फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत के नए बंगले की पहली तस्वीरें आईं सामने, मनाली में खर्च हुए हैं 30 करोड़

Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कंगना रनौत एक समिट में पहुंची। जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। उन्होंने कहा कि प्यार के मामले में वह हर बार हार जाती हैं और हर बार लोग उन्हें छोड़कर चले जाते हैं। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वालीं कंगना ने हाल ही में मनाली स्थित अपने आलीशान बंगले में गृहप्रवेश किया, जिसका अब नामकरण किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत
पिछले दिनों कंगना के गृह-प्रवेश की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। अब घर के नाम का खुलासा हुआ है। कंगना ने अपने बंगले का नाम 'कार्तिकेय निवास' रखा है। दरअसल, उनके बंगले के सामने एक कार्तिक स्वामी का प्राचीन मंदिर है। 
विज्ञापन

3 of 5
a
कंगना का यह बंगला किसी सपनों के महल से कम नहीं है। उनके इस बंगले में 8 कमरे हैं। कंगना के बंगले के सामने खूबसूरत पहाड़ दिखाई देते हैं। हर रूम में बालकनी है, जिससे पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखता है। छत को ग्लास से कवर किया गया है। 

4 of 5
रिर्पोट्स के मुताबिक, कंगना ने अपनी फिल्म ‘क्वीन’ की सफलता के बाद 2014 में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी। अब बंगले की कुल कीमत 30 करोड़ रुपए है। इस प्रॉपर्टी को पूरा होने में 4 साल लगे हैं। वैसे तो कंगना का यह बंगला काफी वक्त पहले ही बनकर तैयार हो गया था लेकिन उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने परिवार के साथ इस नए घर में गृहप्रवेश किया है। आपको बता दें कि, कंगना मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mental hai kya
कंगना रनौत इन दिनों फिल्म 'मेंटल है क्या' और 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'मेंटल है क्या' में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के 3 पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं और हर पोस्टर में कुछ हटकर नजर आ रहा है। वहीं 'मणिकर्णिका' में वह झांसी की रानी की भूमिका में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें