फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय के समर्थन में उतरीं काम्या पंजाबी, बोलीं- आंखें सब कहती हैं

Mon, 15 Mar 2021 07:44 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काम्या पंजाबी और डिलीवरी ब्वॉय कामराज - फोटो : Instagram
इन दिनों सोशल मीडिया पर फूड सर्विस ऐप जोमैटो और उसके डिलीवरी ब्वॉय का मामला चर्चा में बना हुआ है। पिछले दिनों एक महिला ने जोमैटो को डिलीवरी ब्वॉय कामराज पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद से ही ये मामला गर्माया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार डिलीवरी ब्वॉय का सपोर्ट कर रहे हैं और अब इसी कड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे आ रहे हैं। जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय के समर्थन में अब एक्ट्रेस काम्या पंजाबी उतरी हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काम्या पंजाबी
एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आंखें सब कहती हैं। मुझे लगता है कि जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय कामराज निर्दोष है। मुझे उम्मीद है कि उसे जोमेटो से न्याय मिलेगा। कृपया उसे अपनी नौकरी खोने न दें।'
 
विज्ञापन

3 of 5
संजना गलरानी, जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय - फोटो : Instagram
इसके पहले कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी ने भी डिलवरी ब्वॉय के समर्थन में पोस्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, मुझे नहीं पता कि सच क्या है, लेकिन मुझे इस शख्स के लिए बुरा लग रहा है। उसने अपनी नौकरी खो दी और इस तस्वीर में वो बेचारा लग रहा है। हो सकता है उसने जो किया हो वो गलत हो लेकिन वो लगातार माफी मांग रहा है। सेक्शन 307 हाफ मर्डर के लिए और 7 साल जेल की सजा तब आपको मिलती है जब आपने किसी को चेहरे पर मारा हो।'

4 of 5
परिणीति चोपड़ा
तो वहीं एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा ने लिखा था कि, 'जोमेटो इंडिया, कृपया सच की जांच करें और सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट करें। अगर सज्जन मासूम है (मेरा मानना है कि वह है), कृपया हमें महिला को दंडित करने में मदद करें। यह अमानवीय, शर्मनाक और दिल दहला देने वाला है। कृपया मुझे बताएं कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोमैटो - फोटो : self
बता दें कि मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हितेशा चंद्रानी ने वीडियो में बताया था कि, 'उन्होंने दोपहर का खाना ऑर्डर किया था और जब खाना आने में देरी हुई तो उन्होंने कस्टमर केयर पर जाकर उससे देरी के चलते ऑर्डर कैंसिल करने के लिए कहा। इसी बीच कामराज वहां आ गया और खाना वापिस ले जाने की बात पर वो भड़क उठा और दोनों के बीच हुई बहस में कामराज ने हितेशा के चेहरे पर घूंसा मार दिया।' तो वहीं इस मामले में कामराज ने कहा था कि, 'ऑर्डर लेने के बाद महिला ने उसका भुगतान करने से मना कर दिया था, जैसा कि मैं देर से था। वह उसको मुफ्त में लेना चाहती थी। उसने मुझे चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। उस समय में खुद को बचा रहा था और मेरे बाएं हाथ ने उसके दाहिने हाथ को छुआ और उसने जो अंगूठी पहनी थी, वह उसकी नाक से टकराई थी और उसमें से खून निकलने लगा था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें