Kavita Kaushik
- फोटो : social media
यूजर के इस कमेंट पर करारा जवाब देते हुए एफआईआर फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक ने रिप्लाई किया, 'क्योंकि जब आप शादी करते हो तो आपको जिंदगी भर के लिए एक साथी, दोस्त, बेस्ट फ्रेंड, सोलमेट, पार्टनर मिलता है। बच्चे पैदा करने से भी आगे जिंदगी होती है और जो लोग अपनी जिंदगी बना रहे हों और अपने जीवन में खुशियां ढूंढ रहे हों उनमें कमियां निकालने से अच्छा है दूसरों की खुशी में खुश होना सीखना चाहिए बजाय इस तरह के बेकार के सवाल करना।' आखिर में कविता ने लिखा, 'उनकी (काम्या) शादी के अधिकतर फंक्शंस को उनके दोनों बच्चों ने ही खुशी-खुशी प्लान किया है।'