फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamaljeet: घरवालों के खिलाफ जाकर वहीदा रहमान ने थामा था कमलजीत का हाथ, सलीम खान ने ऐसे की थी मदद

Mon, 21 Nov 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कमलजीत, वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीदा रहमान के पति कमलजीत भी अपनी पत्नी की तरह ही अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखते थे। अपने करियर में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। 'सन ऑफ इंडिया' और 'शगुन' से  कमलजीत को इंडस्ट्री में खास पहचान मिली। कमलजीत और वहीदा रहमान की लव स्टोरी का एक किस्से भी काफी मशहूर हैं। आज हम आपको उसी किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Shehnaaz Gill: 'मेरी बच्ची मिल गई', शहनाज से गले मिलकर रोई पाकिस्तानी फैन, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार

 
विज्ञापन

2 of 4
कमलजीत-वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
यह बात उस समय की है जब वहीदा रहमान कई फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं। इस दौरान उनका नाम गुरु दत्त के साथ भी जुड़ा। हालांकि दोनों की राहें अलग होने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में कमलजीत की एंट्री हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद शादी के लिए सबसे पहले कमलजीत ने ही एक्ट्रेस को प्रपोज किया था।
Photos Of The Day: ऑफ शोल्डर गाउन में मलाइका का हॉट लुक और जान्हवी कपूर की कातिल अदाएं, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

3 of 4
कमलजीत-वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि वहीदा के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। रिपोर्ट्स की मानें तो वहीदा इन सब बातों से काफी ज्यादा परेशान हो गई थीं। तब मुश्किल की घड़ी में राइटर सलीम खान ने उनकी मदद की। दरअसल, वहीदा और सलीम उस समय पड़ोसी हुआ करते थे, साथ ही दोनों की काफी अच्छी दोस्ती भी थी। इस किस्से के बारे में खुद सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने कहा था, 'दूसरे मजहब में जब उन्होंने शादी करने की सोची तब कई लोगों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। उनके घरवाले भी इस बात के लिए राजी नहीं थे। तब वह मेरे पास आईं क्योंकि वह मेरी सलाह पर काफी ज्यादा विश्वास करती थीं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान ने उन्हें कहा कि वह सिर्फ अपनी दिल की सुनें। 
Shahrukh Khan: डंकी के सेट से फिर वायरल हुए शाहरुख के कई वीडियो, सुपरमार्केट में दिखे किंग खान
विज्ञापन

4 of 4
कमलजीत-वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 1974 में कमलजीत और वहीदा रहमान ने शादी कर ली। शादी के बाद भी वहीदा रहमान फिल्मों लगातार काम करती रहीं। वहीं कमलजीत ने शादी के बाद कुछ ही फिल्मों में काम किया। साल 2000 में बीमारी की वजह से कमलजीत का निधन हो गया। पति के दुनिया को अलविदा कह देने से वहीदा को गहरा सदमा लगा। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभालते हुए दोबारा एक्टिंग करनी शुरू कर दी। 
Uunchai Box Office Collection: 'ऊंचाई' के कलेक्शन ने फिर पकड़ी रफ्तार, 10वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें