फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: 'मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं', जेल से बाहर आते ही पुराने रूप में लौटे कमाल आर खान

Sun, 11 Sep 2022 01:26 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता कमाल आर खान यानि केआरके जेल से बाहर आ चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट से केआरके को एक पुराने ट्वीट के मामले में कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। फिल्मी सितारों और उनकी मूवीज की बखिया उधेड़ने वाले केआरके ने सोशल मीडिया पर दमदार वापसी कर ली है। जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने पहली बार ट्वीट भी कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस ने केआरके को 30 अगस्त को साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बेल मिलने के बाद केआरके आक्रामक अंदाज में सोशल मीडिया पर वापस आए हैं। उन्होंने आते ही ट्वीट किया है। लिखा है- मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं। केआरके के इस ट्वीट के बाद नेटिजन्स के कमेंट्स जारी हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ब्रह्मास्त्र के रिव्यू का इंतजार कर रहे हैं'। एक अन्य ने लिखा है, 'फुल स्वागतबाजी'।

विज्ञापन

3 of 4
केआरके
केआरके ने साल 2020 में बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।  जिसके बाद उनको मुंबई की मलाड पुलिस ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। इसके बाद जून 2021 में केआरके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और आईपीसी 509 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। अभिनेता पर आरोप था कि उन्होंने जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ कर उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की थी।
विज्ञापन

4 of 4
केआरके
बता दें कि कमाल आर खान के बेटे फैसल ने अपने पिता के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया था कि उनके पिता की जान खतरे में है। फैसल कमाल ने ट्वीट कर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख से मदद मांगी थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग मुंबई उनके पापा को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अगर उनको कुछ हो गया तो वह और उसकी बहन दोनों जी नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें