केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस ने केआरके को 30 अगस्त को साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बेल मिलने के बाद केआरके आक्रामक अंदाज में सोशल मीडिया पर वापस आए हैं। उन्होंने आते ही ट्वीट किया है। लिखा है- मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं। केआरके के इस ट्वीट के बाद नेटिजन्स के कमेंट्स जारी हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ब्रह्मास्त्र के रिव्यू का इंतजार कर रहे हैं'। एक अन्य ने लिखा है, 'फुल स्वागतबाजी'।