रविवार को उस वक्त हर किसी को एक जोरदार झटका लगा जब बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत दम घुटने के कारण हुई है। सुशांत इतने जिंदादिल इंसान थे कि किसी को भी अभिनेता के आत्महत्या करने पर यकीन नहीं हो रहा है। सुशांत लंबे वक्त से डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे। सुशांत की मौत के बाद एक तरफ जहां कुछ चुनिंदा लोगों पर नेपोटिज्म और भेदभाव करने का आरोप लग रहा है तो वहीं दूसरी ओर उन सितारों के पुराने वीडियोज और पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने सुशांत के लिए गलत कहा या फिर मजाक उड़ाया। ऐसे में अब कमाल राशिद खान उर्फ केआरके भी चर्चा में आ गए हैं।