मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दाना पानी में फिल्म प्यार झुकता नहीं की लीड जोड़ी मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ देवेन वर्मा के ससुर अशोक कुमार, सदाशिव अमरापुरकर, शफी ईनामदार, निरूपा रॉय, शरत सक्सेना और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार भी साइन हुए। फिल्म की शूटिंग कोई तीन साल तक अलग-अलग समयों पर चलती रही। जब भी मिथुन के पास अपनी दूसरी फिल्मों के बीच से समय निकलता, वह तुरंत देवेन वर्मा को फोन करते और फिल्म के दो तीन सीन पूरे हो जाते। तारीफ करनी होगी देवेन वर्मा के धीरज और संयम की, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के इस दौर में भी अपनी फिल्म पूरी की और उसे अच्छे से रिलीज किया।