जावेद जाफरी
कमाल के इस ट्वीट को देख जावेद जाफरी भड़क उठे। उन्होंने कमाल के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। जावेद जाफरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में जावेद ने लिखा है, ‘यह एक फ्लॉप एक्टर की आवाज है। मैं नीचे कुछ नेपोटिज्म का फायदा उठाने वाले कलाकारों की लिस्ट दे रहा हूं, जिन्होंने सालों से जनता को बेवकूफ बना रखा है।’ इसमें उन्होंने सलमान खान, अभिषेक बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स को टैग किया।