फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram: कमल हासन की 'विक्रम' ने तोड़ा रजनीकांत की फिल्म का रिकॉर्ड, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी छोड़ चुकी है पीछे

Wed, 15 Jun 2022 07:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कमल हासन की विक्रम ने तोड़ा रजनीकांत की फिल्मों का रिकॉर्ड - फोटो : social media
साउथ की अन्य फिल्मों की तरह अभिनेता कमल हासन की फिल्म विक्रम पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। दक्षिण भारतीय सिनेमाघरों के साथ ही दुनियाभर में भी विक्रम काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। हाल ही में इस फिल्म ने तमिलनाडु में यश स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कलेक्शन के मामले में 'विक्रम' ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
कमल हासन की फिल्म विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हासन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
विक्रम के शानदार कलेक्शन से ये साबित हो चुका है कि 67 साल के कमल हासन का जादू अब भी बरकरार है। 3 जून 2022 को रिलीज हुई फिल्म 12वें दिन भी बढ़िया कारोबार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक फिल्म ओवर ऑल तकरीबन 335 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और यह कमल हासन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
यूएस और यूके में तोड़ा रजनीकांत की इन फिल्मों का रिकॉर्ड
कमल हासन की फिल्म ने बिजनेस के मामले में वर्ल्ड वाइड अच्छा बिजनेस किया है। जानकारी के मुताबिक, 'विक्रम' ने यूके में रजनीकांत की फिल्म 'एंथिरन' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा फिल्म ने 12वें दिन यूएस में रजनीकांत की फिल्म पेट्टा को भी पीछे छोड़ दिया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी अच्छा कलेक्शन करेगी।
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम में हैं कई दिग्गज कलाकार
बात करें फिल्म की तो कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' एक एक्शन ड्रामा है। जिसमें विजय सेतुपति,फहाद हासिल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं अभिनेता सूर्या का भी इसमें कैमियो रोल है। हिंदी में तो विक्रम ठीक-ठाक कलेक्शन कर ही रही है,  साथ ही फिल्म तेलुगु में भी बंपर बिजनेस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें