फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल अमरोही के जन्मदिन से शाहरुख खान की 'सारे जहां से अच्छा' तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Thu, 17 Jan 2019 08:24 AM IST
अर्पना दुबे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kamal amrohi
कमाल अमरोही की बर्थ एनिवर्सिरी
उत्तरप्रदेश के अमरोहा से आने वाले कमाल अमरोही ने फिल्मों की कहानी लिखी, गाने लिखे और फिल्में डायरेक्ट भी कीं। इन सब के अलावा कमाल साहब अगर किसी बात को लेकर चर्चा में रहे तो वो थी उनकी निजी जिंदगी। 17 जनवरी 1918 को जन्मे कमाल सच में हिंदी सिनेमा के कमाल थे। 

'महल' की कामयाबी ने कमाल अमरोही को बनाया था सुपरस्टार, पाकीजा के लिए प्राण ने की अवॉर्ड वापसी
 
विज्ञापन

2 of 5
सुचित्रा सेन
आज है अभिनेत्री सुचित्रा सेन की डेथ एनिवर्सरी 
हिंदी सिनेमा में गिनी चुनी फिल्में कर अपनी अदाकारी के झंडे गाड़ने वाली अभिनेत्री सुचित्रा सेन की आज डेथ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन साल 2014 में सिनेमा की इस महानायिका का निधन हुआ था।1952 में प्रदर्शित बांग्ला फिल्म 'सारे चतुर' उनकी पहली फिल्म थी इसमें उनके साथ उत्तम कुमार थे।

जब काला चश्मा पहन निकलती थीं सुचित्रा सेन देखते रह जाते थे लोग, 'बिपाशा' फिल्म के लिए मिले थे 1 लाख
विज्ञापन

3 of 5
javed akhtar - फोटो : social media
जावेद अख्तर मना रहे 74वां बर्थडे
भारतीय सिनेमा को 'शोले', 'जंजीर' और 'अंदाज' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले जावेद अख्तर आज अपना 74वां बर्थडे मना रहे हैं । जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को हुआ था। जावेद के पिता जान निसार अख्तर हिंदी सिनेमा के फेमस गीतकार थे और उनकी मां सैफिया अख्तर गायिका-लेखिका थीं।

शबाना आजमी से पहले 17 साल की लड़की के दीवाने हो गए थे जावेद अख्तर, 2 बच्चे होने के बाद छोड़ दिया था

4 of 5
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala
राज कुमार हिरानी के बचाव में बोले जावेद अख्तर
बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राज कुमार हिरानी पर  2018 में आई फिल्म ‘संजू’ में उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अब इस मामले में जावेद अख्तर ने राज कुमार हिरानी के पक्ष में बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने नहीं छोड़ी 'सारे जहां से अच्छा'
फिल्म 'जीरो' के उम्मीद पर खरी ना उतरने से शाहरुख खान निराश हो गए। बीच में अफवाह थी कि उन्होंने फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' से पैर पीछे खींच लिए हैं और इस फिल्म से किनारा करने की वजह में उनकी अगली फिल्म 'डॉन 3' को बताया गया लेकिन खबर है कि ये बातें महज अफवाह ही हैं।

'फेक' निकली शाहरुख खान के फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' छोड़ने की खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें