फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने साधा बॉबी देओल पर निशाना, कहा- 'हाउसफुल 4' को भगवान भी फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता

Wed, 25 Sep 2019 10:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हाउसफुल 4 में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं अपने ट्वीट्स को लेकर भी अक्सर विवादों में भी रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अपने एक ट्वीट को लेकर केआरके विवाद में आ गए हैं। केआरके ने बॉबी देओल को लेकर फिल्म 'हाउसफुल 4' पर निशाना साधा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
krk
दरअसल बुधवार को फिल्म 'हाउसफुल 4' के एक के बाद एक 6 पोस्टर्स सामने आए। इन पोस्टर्स की मदद से फिल्म की स्टार कास्ट के लुक रिवील किए गए। फोटोज में सभी सेलेब्स के डबल अवतार नजर आ रहे हैं। पोस्टर्स की लिस्ट में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
KRK
ऐसे में केआरके ने बॉबी देओल पर निशाना साधा है। कमाल ने अपने ट्वीट में लिखा- 'ये लो, अब तो बॉबी देओल का पोस्टर भी आ गया। अब तो 'हाउसफुल 4' को भगवान भी फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता। आज के वक्त में बॉबी भाई किसी भी फिल्म को डिजास्टर करने का अचूक हथियार हैं।'
 

4 of 5
KRK
बता दें कि इससे पहले हाउसफुल 4 पर केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा था- 'ये पोस्टर्स सबूत है कि हाउसफुल 4 पूरी तरह से सिरदर्द फिल्म साबित होगी। ये हंसाएगी कम और रुलाएगी ज्यादा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KRK
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की  'हाउसफुल 4' 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।  फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा डग्गुबाती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चंकी पांडे और जॉनी लिवर भी नजर आएंगे। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। जबकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया गया है।

पढ़ें: रानू मंडल की बायोपिक से ऋतिक को मिले तीस हजार शादी के रिश्ते तक, पढ़ें पांच खबरें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें